Breaking News

आजमगढ़: ट्रैक्‍टर की चपेट में आने बाइक सवार युवक की मौत, युवती घायल

आजमगढ़। जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र के सेमा गांव के समीप रविवार को एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मुलायम राम (20 वर्ष) पुत्र शिवलाल राम निवासी भोपतपुर थाना जहानागंज के रूप में हुई है। वह बाइक से कहीं जा रहा था कि तभी एक अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार प्रीति (17 वर्ष) पुत्री रामबली निवासी रहमतनगर थाना कोतवाली घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची जहानागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है तथा घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अंडर 14 पुरुष का अंतर मंडलीय क्रिकेट ट्रायल 21 व 22 अक्टूबर को प्रयागराज में – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह …