Breaking News

विधान परिषद के स्‍नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव के लिए गाजीपुर के कांग्रेस पार्टी के कोआर्डिनेटर बनें रविकांत राय

गाजीपुर। विधान परिषद के स्‍नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव के लिए उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गाजीपुर जिले का रविकांत राय को को-आर्डिनेटर नियुक्‍त किया है। यह जानकारी राजबहादुर ने दी है। को-आर्डिनेंटर नियुक्‍त होने पर रविकांत राय ने पूर्वांचल न्‍यूज डॉट काम को बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक संख्‍या में स्‍नातक मतदाता और शिक्षक मतदाता बनाये जाये, इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता युद्ध स्‍तर पर कार्य कर रहें है। रविकांत राय के कोआर्डिनेटर नियुक्‍त होने पर जिलाध्‍यक्ष सुनील राम, संदीप विश्‍वकर्मा, लाल साहब यादव, चंद्रकांत सिंह ने बधाई दी है।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अंडर 14 पुरुष का अंतर मंडलीय क्रिकेट ट्रायल 21 व 22 अक्टूबर को प्रयागराज में – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह …