Breaking News

बलिया: शिक्षक हत्‍याकांड में शामिल 50 हजार इनामिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

बलिया। शिक्षक देवेंद्र हत्याकांड में शामिल 50 हजार का इनामिया विकास सोनकर को उभांव एसओजी व भीमपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने बताया कि बीती रात उभांव थाना के मलेरा रोड में उभांव, एसओजी व भीमपुरा पुलिस संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक से दो संदिग्ध युवक आते दिखाई पड़े। टीम ने जांच के लिए उन्हें रुकने का इशारा किया। परंतु मोटरसाइकिल चालक द्वारा बिना रुके मोटरसाइकिल को पीछे घुमा कर भागने का प्रयास किया। संयुक्त पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो मोटरसाइकिल सवार द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश विकास सोनकर पुत्र बाबूलाल निवासी बहरज थाना बरहज देवरिया के दोनों पैरो में गोली लगी। एक अन्य बदमाश मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम विकास सोनकर बताया। कहा कि साथियों के साथ 16 सितंबर को थाना क्षेत्र में दो शिक्षिका से सोने की चेन लूटी। विरोध करने पर शिक्षक देवेंद्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या कर दिए थे। पकड़े गए बदमाश विकास के कब्जे से एक तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस भागे हुए बदमाश की खोजबीन कर रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …