वाराणसी। शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट के लिए वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संध्या यादव को दीपोत्सव के पावन पर्व पर टी जी टी लक्ष्मी श्री सम्मान से दी ग्राम टुडे समूह द्वारा सम्मानित सम्मानित किया गया। छोटी उम्र में बड़े हौसलों के साथ अपने दायित्वों को निभा रही डॉ. संध्या का मानना है कि अंधकार चाहे जितना भी व्यापक हो, उसे मिटाने के लिए दिये की एक लौ ही काफी हैं।गौरतलब हो कि डॉ. संध्या ने कम उम्र में ही ना सिर्फ चिकित्सा बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में जो कार्य किया है, वह काफी अनुकरणीय है। समय-समय पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गरीब बस्तियों में सेवा भाव के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर में महिलाओ को मुफ्त मेडिकल परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध करवाती हैं। डॉ संध्या यादव गांव गांव जाकर महिलाओ को रोगों से बचाने के साथ ही उनके स्वास्थ की देखभाल कर रही हैं। महिला रोगों पर इनके आलेख पत्र पत्रिकओं में प्रकाशित होते रहते हैं।पूर्व में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न सम्मान, गोवर्धन श्री सम्मान, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव 2021 के अवसर पर चिकित्सा छेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र से सम्मानित , सेवा सम्मान अलंकरण 2021, साहित्य शक्ति सम्मान, अंतराष्ट्रीय भूषण सम्मान, राम किशुन महतो शिक्षक सम्मान, यूनिवर्सल लाइफ टाइम अचीभमेट सम्मान, सर्वपल्ली राधा कृष्णन अवार्ड, महात्मा गांधी सेवा रत्न सम्मान आदि से सम्मानित डॉक्टर संध्या यादव गर्भवती महिलाओं को जागरुक करते हुए कहती है कि शरीर के विकास और स्वास्थ्य के लिए आहार के महत्व को किसी स्थिति में कम नहीं आंकना चाहिए ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….