Breaking News

प्रयागराज: पत्रकार एलएन सिंह की चाकू गोदकर हत्‍या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम पत्रकार एलएन सिंह उर्फ पप्पू की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य हमलावर विशाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार कर लिया है. इस मुठभेड़ में आरोपी विशाल के दोनों पैरों में तीन गोलियां लगी हैं. उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ अजय पाल शर्मा के मुताबिक एक दिन पहले पत्रकार एलएन सिंह का किसी बात को लेकर आरोपी विशाल के साथ विवाद हुआ था. जिसके बाद उसने खुल्दाबाद से चाकू खरीद कर अपने साथियों के साथ मिलकर एलएन सिंह पर जानलेवा हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एलएन सिंह की हत्या में शामिल एक अन्य आरोपी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं. जबकि पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है. उनके मुताबिक मुख्य आरोपी विशाल को पुलिस रिमांड पर लेकर भी पूछताछ करेगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का अधिकारियों ने निरीक्षण किया. घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्य इकट्ठा किए गए और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाई गई है. इसके बाद यह खुलासा हुआ कि आरोपी विशाल ने ही वारदात को अंजाम दिया है, जिसके बाद उसे मुठभेड़ में गिरफ़्तार किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …