Breaking News

बिहार चुनाव के लिए सपा के स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और बिरहा सम्राट काशीनाथ यादव सूची में शामिल  

लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में सभी दल जुट गए हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी भी शामिल होगी। शुक्रवार को सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव के अलावा सांस्‍कृतिक प्रकोष्ठ के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष काशीनाथ यादव, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मोहम्मद आजम खां का नाम शामिल है। बाबू सिंह कुशवाहा को कुशवाहा समाज को इंडिया गठबंधन के पक्ष में लामबंद करने के लिए बिहार में चुनाव प्रचार के लिए उतारा गया है। बिहार चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी ने अपने स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों के सपोर्ट में कैंपेन करेगी। इस लिस्ट में SP चीफ अखिलेश यादव, SP नेता आजम खां, सांसद राजीव राय, इकरा हसन, प्रिया सरोज और 20 अन्य लोग शामिल हैं। खास बात यह है कि आजम खान को बिहार चुनावों के लिए स्टार कैंपेनर बनाया गया है।

स्टार प्रचारक की लिस्ट में इन नेताओं का नाम शामिल

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरण नंदा, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां, सांसद डिंपल यादव, सांसद अफजाल अंसारी, सांसद अवधेश प्रसाद. सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सांसद नरेश उत्तम पटेल, सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर, सांसद लाल जी वर्मा, सांसद छोटेलाल खरवार, सांसद राजीव राय, सांसद सनातन पांडेय, सांसद इकरा हसन, सांसद प्रिया सरोजः सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, विधायक तेज प्रताप सिंह, विधायक ओम प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ काशीनाथ यादव और प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सोलंकी (भुर्जी) का नाम शामिल है।

 

 

 

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …