Breaking News

गाजीपुर: गहमर के नरवाघाट पर किशोरी व किशोर गंगा स्‍नान करते समय डूबे, किशोर की मौत, किशोरी के शव की हो रही तलाश

गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्र के नरवाघाट पर किशोरी गंगौत्री (14) के साथ रोहन राजभर (13) घाट पर छठ की बेदी बनाने के बाद गंगा में स्नान कर रहे थे और डूब गए। गंगा नदी से रोहन का शव निकाला गया। जबकि गंगोत्री की तलाश की जा रही है।गहमर कोतवाली के गहमर पट्टी गोविंद राय निवासी खरपत्तू राजभर ने बताया कि पुत्री गंगौत्री छठ महापर्व के लिए बेदी को बनाने के लिए पड़ोस के रोहन राजभर के साथ नरवा घाट गई थी। वहां पर बेदी बनाने के बाद गंगा में दोनों स्नान करने लगे। दोपहर करीब 1.30 बजे गहरे पानी में जाने से पुत्री गंगौत्री और रोहन राजभर डूब गए। गहमर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोरी की तलाश कराई जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …