Breaking News

गाजीपुर: गोमती नदी में स्‍नान करते समय भाई-बहन डूबे, भाई की मौत

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के अमहेता गांव निवासी गांव के समीप प्रवाहित हो रही गोमती नदी में नहाने के लिए अविरल मिश्रा (10) अपनी बड़ी बहन के साथ गया था, अमहेता गांव निवासी अनुराग मिश्रा ने बताया कि इकलौता पुत्र अविरल मिश्रा बड़ी बहन भूमि मिश्रा के साथ गोमती नदी में सुबह दस बजे नहाने गया था। वहां गहरे पानी में जाने से अविरल, भूमि और रिश्तेदारी में आई वाराणसी के चौबेपुर थाना के हरिहरपुर की सोना डूबने लगी। तीनों को डूबता देख घाट पर बेदी बना रहे लोग नदी में कूद गए और भूमि और सोना का बाल खींचकर नदी से बाहर निकाला। जब पुत्री नदी से बाहर आई तो बताया कि भाई अविरल डूबा है। स्थानीय मल्लाहों व युवकों ने करीब तीन घंटे बाद दोपहर एक बजे बालक का शव पानी से बाहर निकाला। खानपुर थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि परिजनों के मना करने पर पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …