Breaking News

गाजीपुर: LPG distributors Association का एक दिवसीय हड़ताल नो मनी नो इंडेंट शुरु

गाजीपुर। LPG distributors Association की जिलाध्‍यक्ष अमृता शैलेश चतुर्वेदी ने बताया कि भारत गणतंत्र के सभी एलपीजी वितरक, अपनी एक सूत्रीय मांग के समर्थन में आंदोलन के तृतीय चरण में नो मनी नो इंडेंट अर्थात न पैसा जमा करेंगे न कंपनी से लोड लेंगे के तहत आज 6 नवंबर को किसी प्रकार का इंडेंट नहीं करेंगे और न ही इसके लिए कंपनी को कोई भुगतान करेंगे। उन्‍होने बताया कि भारत सरकार द्वारा डिनोबा-स्टडी की सिफारिश को लागू नहीं किया जा रहा है जिसमें वितरक का मेवा शुल्क एवं होम डिलीवरी का प्रभार 150/- रुपए होना चाहिए। LPG distributors Association ने 19 अप्रैल 2005 को भोपाल अधिवेशन में संकल्प पारित कर सचिव भारत सरकार पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भेजा गया था किंतु सरकार द्वारा एलपीजी वितरकों की मांगों पर किसी प्रकार का कोई निर्णय नहीं लेने से देश के एलपीजी वितरक असंतुष्ट हैं और आंदोलनरत है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का विचार कर रहे हैं और पूरे देश में एलपीजी की सप्लाई / आपूर्ति को बंद कर देंगे तथा उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए भारत सरकार और तेल कंपनियों जिम्मेदार होगी। जिलाध्‍यक्ष अमृता शैलेश चतुर्वेदी ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि हड़ताल के चलते किसी ग्राहक को कोई असुविधा न हो इसका ख्‍याल रखा जा रहा है। ग्राहक द्वारा सिलेंडर मांगने पर तत्‍काल स्‍टॉक से आपूर्ति करायी जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …