Breaking News

गाजीपुर: 2027 में अखिलेश यादव को मुख्‍यमंत्री बनाना है तो घर-घर जाकर SIR का फार्म जमा कराने में सहयोग करें कार्यकर्ता- विधायक डा. वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप में से जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव व जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉ० वीरेन्द्र यादव ने कहा कि आज जो SIR का कार्यक्रम चल रहा है, उसमें हमारे संगठन के लोग आज से लग कर एक एक घर एक एक परिवार का फॉर्म भर कर जमा कराने का काम करें और आने वाला 2027 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने काम करे, और आगे विधायक ने कहा कि आप सभी नेता कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है अगर आप  दिल से इस पर ध्यान दे दिये तो निश्चित रूप से आने वाला 2027 समाजवादियों का होगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल ने कहा कि आज के बीजेपी सरकार की जो S.I.R  कराने की जो मंशा है वह दलित पिछड़ा आदिवासी और अल्पसंख्यक विरोधी है। राजभर ने आगे कहा कि यह सरकार जब से सत्ता में आई है तब से आम जनता को केवल गुमराह करने और परेशान करने के अलावा कुछ नहीं की है ,यह सरकार कभी बैंक में KYC करवाती हैं तो कभी GST लगाती हैं तो कभी नोट बंदी जैसे हालातों से जूझना पड़ा है यह सरकार केवल जनता को गुमराह कर रही है और परेशान कर रही है इस लिए सभी लोगों को इस तानाशाही सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करना है। राजभर ने अन्त में कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सभी नेता कार्यकर्ता को S.I.R में लग कर अपने वोटो की सुरक्षा करने का काम करना है। कार्यक्रम के अंत में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आए सुजीत यादव एवं उनकी पत्नी पुनीता सिंह का जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव कन्हैया लाल विश्वकर्मा, महिला जिला अध्यक्ष विभा पाल, विधानसभा महिला उपाध्यक्ष रूक्मिना देवी,शिवराम चौहान, सचिन चौहान, युनुस खान सिकंदर, बृजेश सिंह,रामबचन यादव, निर्मल यादव, दारा यादव, गोपाल यादव, सुनील सिंह यादव, सूर्यनाथ यादव मास्टर, सुभाष यादव गुड्डू, रामप्रकाश यादव, ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, हरेंद्र यादव लालू, विजय यादव, सुनील यादव सोनू  उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …