गाजीपुर। थाना बहरियाबाद पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 किलो 600 ग्राम नाजायज गाँजा (अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 40 हजार ) के साथ 01 नफर अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.11.205 को थानाध्यक्ष बहारियाबाद कृष्ण प्रताप सिंह व उ0नि0 मनोज कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर 01 नफर अभियुक्ता संगीता यादव उम्र करीब 38 वर्ष को उसके घर चौखड़ा (वृन्दावन) से अभिरक्षा में लिया गया, जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की बोरी में 05 किलो 600 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि मेरे पति संजय यादव गांजा लाते हैं, मै उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाती हूँ उसके बाद मेरे पति बेचते है । जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तगण 1.संगीता यादव पत्नी संजय यादव उम्र करीब 38 वर्ष 2. संजय यादव पुत्र स्व0 कुहेश यादव निवासीगण चौखड़ा (वृन्दावन) थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर के विरूद्ध थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर पर मु0अ0सं0-195/2025 धारा-8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….