गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025 श्रृंखला का आज का मैच सी.पी.सी.-ग्रीन और पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया | मैच के पूर्व आज के मैच के दोनों अंपायर स्मति राय एवं सौरभ तिवारी ने रंजन सिंह के साथ पिच का निरिक्षण किया | आज के मैच में सी.पी.सी.- ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया | पहले बल्लेबाजी करते हुए सी.पी.सी.- ग्रीन की टीम मैच के 21वें ओवर की आखिरी गेंद पर मात्र 52 रनों के स्कोर पर सिमट गयी | पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से आमिर हमजा सर्वाधिक 3 एवं लाल जी व राजीव यादव में 2-2 तथा तरुण यादव ने 1 विकेट लिया | 53 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी की टीम ने सूर्या कुमार के 22 रनों के बदौलत दो विकेट के नुकसान पर 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर 55 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया | सी.पी.सी.- ग्रीन के तरफ से कप्तान निखिल पाण्डेय और अजय पाण्डेय ने 1-1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं सौरभ तिवारी ने अंपायर तथा सिद्धार्थ, पियूष, आयुष, शिखर और प्रीतम ने स्कोरर की भूमिका निभाई | इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि श्रृंखला का अगला मैच अजंता-ए और ए.पी.आर.सी.– ग्रीन के बीच खेला जायेगा |
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….