Breaking News

मिर्जापुर: आपसी झगड़े में पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर खुद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र लोहंदी मोहल्ले सोमवार की दोपहर घर पर पति का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतला बढ़ा कि पति ने पत्नी की चाकू से सीने पर वार कर हत्या कर दिया। पत्नी की चीख सुनकर लोग पहुंचे तो पति फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल करने पहुंची तो पता चला कि पति ने देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका पहाड़ी के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी निवासी धनी मौर्या होटल में चाइनीज व्यंजन बनाता था। सोमवार की दोपहर बाद तीन बजे घर पर उसका उसकी पत्नी सुमन से विवाद हो गया। विवाद में धनी मौर्या ने पत्नी के सीने में चाकू मार हत्या कर दिया। चीख सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग पहुंचे तो वह फरार हो गया। जब तक लोग सुमन को अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर कटरा कोतवाली पुलिस पहुंची तो पता चला कि धनी मौर्या ने देहात कोतवाली क्षेत्र के लंका की पहाड़ी के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर जान दे दिया। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …