Breaking News

सेण्ट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल, तड़वनवा, गाजीपुर में आयोजित हुआ विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी

गाजीपुर। बाल दिवस के अवसर पर सेण्ट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल, तड़वनवा, गाजीपुर में एकदिवसीय विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मकता का विज्ञान एवं कला पटल पर ‘इनौवेशन टूडे इन्सपाइरींग टूमोरो’ के माध्यम से प्रदर्शित करना था। कार्यक्रम का शुभारम्भ सिस्टर मेबल, अध्यक्ष, क्वीन ऑफ अपोस्टल सोसाइटी, वाराणसी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। विद्यालय में बच्चों द्वारा ईश वन्दना व स्वागत गान प्रस्तुत कर आगन्तुकों का अभिनन्दन किया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर लीमा द्वारा मुख्य अतिथि जिला पुलीस अधिक्षक डा० इरज राज्य को अंगवस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित अतिथिगण श्रीमती प्रीती सिंह पत्नी जिलाधिकारी, गाजीपुर व श्रीमती वर्षा, पत्नी अपर जिलाधिकारी, गाजीपुर का भी प्रधानाचार्या द्वारा अभिवादन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा एल०के०जी० से 12 तक के छात्रों द्वारा बनाये गये मॉडलो का अवलोकन किया। जिसमें छात्रों द्वारा बनाये गये इण्डिया गेट, कुतुबमीनार विज्ञान में मुख्यतः बायोटेक्नोलॉजी, पलाज्मा कैनन, सोलर वाटर हीटर, मैथ्स टाइम मशीन, मधुशाला की पंक्तियों, ई-कॉमर्स से सम्बन्धित मॉडल विशेष रुप से आगन्तुकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या सिस्टर लीमा द्वारा सभी अभिभावकों, शिक्षकगण, विधार्थियों तथा चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को आज के कार्यक्रम की सफलता के लिए हर्दिक शुभकामनाएं दी।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …