Breaking News

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रार्थना सभा अध्यापक अध्यापिकाओं ने किया विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ छात्रों के भविष्य निर्माण करने के लिए अपनी भागीदारी निभाने की प्रतिज्ञा ली। विद्यालय की निदेशका डॉक्टर मीना अदहमी ने नेहरू जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह से नेहरू जी बच्चों से प्रेम करते थे वैसे ही हम सबको भी प्रेम और भाईचारे का भाव रखना चाहिए। अंग्रेजी के अध्यापक आशुतोष पांडे ने नेहरू जी के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को भविष्य निर्माण एवं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक एवं प्रयत्नशील रहने के लिए कहा। कक्षा दूसरी के एक छात्र ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का प्रतिनिधित्व करते हुए उनके व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। प्री प्राइमरी के अध्यापिकाओं ने मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर एक छोटी सी नाटिका प्रस्तुत किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद, शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Image 1

Check Also

मलेशिया में 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, बीएचयू के प्रो. लालता प्रसाद देंगे मुख्य व्याख्यान

वाराणसी। रिसर्च कल्चर सोसाइटी (Research Culture Society) द्वारा 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को कुआलालंपुर, …