Breaking News

गाजीपुर: 24 लाख नकदी व अवैध तमंचे के साथ दो जुआरी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना रामपुरमांझा पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से रूपयों का जुआ खेलने वाले अभियुक्तगण 01. विनोद कुमार शर्मा पुत्र स्व0 अमर नाथ शर्मा निवासी एस 8/388 सुधाकर रोड खजुरी थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी 02. हनुमान प्रसाद चौरसिया पुत्र मुकुन्द लाल चौरसिया निवासी एस 9/165 नई बस्ती पाण्डेयपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर जनपद वाराणसी को बुढ़ऊ बाबा मंदिर के समीप बन्दशुदा विद्यालय ग्राम चकेरी थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर से अवैध 24,25000/- (चौबीस लाख पच्चीस हजार रूपये/-) व 2 पैकेट ताश के पत्ते, 01 अदद गमछा व जामा तलाशी से 02 अदद तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद मोबाईल व 1594/- रू0 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 120/2025 धारा 3/4 जुआ अधिनियम व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …