Breaking News

लालसा इंटरनेशनल स्कूल रायपुर गाजीपुर में बाल दिवस पर लगा मेला और खेल उत्सव

गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर गाज़ीपुर में शुक्रवार को बाल दिवस (नेहरू जयंती) के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक शानदार बाल मेला और खेल उत्सव आयोजित किया गया। छात्रों ने स्वयं ही खाने-पीने और गेम स्टॉल लगाए, जिसका उन्होंने और उनके सहपाठियों ने खूब आनंद लिया। उत्सव में रस्साकशी (Tug of War), जलेबी रेस, खो-खो और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कक्षाओं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे बच्चों (नर्सरी से यूकेजी) के लिए म्यूजिकल चेयर और अन्य मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। विद्यालय के चेयरमैन अजय कुमार यादव, ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नेतृत्व और टीम भावना को बढ़ावा देते हैं। पूरा स्कूल परिसर बच्चों की हंसी और उत्साह से गूंज उठा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …