Breaking News

गाजीपुर: प्रधान न्यायाधीश रूपेश रंजन को अधिवक्ताओ ने दी विदाई

गाजीपुर। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रूपेश रंजन का स्थानांतरण जनपद न्यायाधीश के पद पर मैनपुरी हुआ है। शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने उनका विदाई समारोह किया। जिसमें हमारे जनपद के न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडे व न्यायाधीश संजय हरि शुक्ला, अपर जिला जज शक्ति सिंह, जिला जज अलख कुमार, अपर जिला जज अभिमन्यु कुमार, अपर जिला न्यायाधीश तृतीय अली राजा, मुख्य दंडाधिकारी नूतन द्विवेदी, जिला अध्यक्ष राम अवतार एवं समस्त न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे। आदरणीय वरिष्ठ अधिवक्ता राम पूजन सिंह रामाश्रय सिंह चंद्रबली राय गंगेश्वर श्रीवास्तव ओमप्रकाश गुप्ता धीरेंद्र सिंह सुरेश सिंह गोपाल जी श्रीवास्तव सोनी सिंह राजेश राय विजय पांडे शिव प्रसाद यादव अजय वीर यादव जय सूर्य भट्ट आदि ने रुपेश रंजन जी को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव श्रीवास्तव एवं सिविल बार एसोसिएशन की महासचिव सुश्री ज्योत्सना श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …