Breaking News

गाजीपुर: पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्‍वावधान में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याणार्थ एक समर्पित संस्था के रुप में कार्यरत पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, “वामा सारथी” जनपद गाजीपुर की पदेन अध्यक्षा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की पत्नी कल्याणी जी के निर्देशन में गाजीपुर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड/क्रीड़ा स्थल में पुलिस परिवारजनों के बच्चों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा प्रतिभागी बच्चो एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया गया कि खेलों में भाग लेने से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है और यह बच्चों के शैक्षणिक एवं मानसिक प्रदर्शन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है ।उक्त खेलों में पुलिस परिवार के बच्चे/बच्चियों द्वारा उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया गया । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को  पदेन अध्यक्षा द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक पुलिस परिवारजनों/बच्चे बच्चियों को सम्मिलित होने हेतु प्रेरित किया गया था ।

आयोजित सभी खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चो का विवरण –

  1. 100 मीटर रेस (बालक, उम्र 06-10 वर्ष)

प्रथम- शेखर, द्वितीय- आरूष, तृतीय- अंश कुमार

  1. 100 मीटर रेस ( बालिका, उम्र 06-10 वर्ष ) –

प्रथम– ईशानी शुक्ला, द्वितीय- श्रेजल, तृतीय- निधी कुमारी

  1. 100 मीटर रेस (बालक, उम्र 11-15 वर्ष)-

प्रथम – रोशन , द्वितीय – आयुष, तृतीय- उत्कर्ष

  1. 100 मीटर रेस (बालिका, उम्र 11-15 वर्ष)

प्रथम– रिया सिंह , द्वितीय- निर्मल, तृतीय- आर्या

  1. 200 मीटर रेस (बालक)-

प्रथम– आकाश, द्वितीय- युवराज, तृतीय- संयम

  1. 200 मीटर रेस (बालिका)-

प्रथम – ईशान्वी

  1. रिले रेस (बालक) –

प्रथम – प्रिंस, द्वितीय- युवराज, तृतीय- दिव्यांश

  1. रिले रेस (बालिका)-

प्रथम स्थान – रिया,  निधि, सृष्टी, वैष्णवी

  1. कुर्सी दौड़ (बालक) –

प्रथम – कृष्णा, द्वितीय- आयांश, तृतीय- शेखर

  1. कुर्सी दौड़ (बालिका)-

प्रथम– ईशानी, द्वितीय- सुप्रिया कुमारी, तृतीय- किंजल

  1. नींबू-चम्मच (दौड़)-

प्रथम – अभिनव, द्वितीय- अयांश दुबे, तृतीय- आकाश

इस अवसर पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण व उपरोक्त समस्त पुलिस परिवार मौजूद रहे ।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा सिया धर्म गुरु और ईरान के शहीद सुप्रीम लीडर खामेनेई के …