आजमगढ़! गौरवशाली पूर्वांचल की साहित्यिक और सांस्कृतिक परंपरा में गोरखपुर के अपर पुलिस महानिदेशक,परम आदरणीय मुथा अशोक जैन (वरिष्ठ आईपीएस) द्वारा आजमगढ़ में होने वाला अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत एवं गौरवशाली पूर्वांचल सम्मान समारोह की चर्चा के दौरान पुस्तक का अवलोकन बहुत ही तन्मयता से साहित्यिक ढंग से किया गया।साहित्यिक विशेषताएं बताते चलें कि अभी हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर जोन के एडीजी एवं साहित्यकार मुथा अशोक जैन की स्वलिखित पुस्तक “River of Thought” ‘विचारों की नदी’ का विमोचन,मंदिर परिसर में बड़े उत्साह के साथ किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय संयोजक एवं लेखक निर्देशक अरविंद चित्रांश ने कहा कि “River of Thought” का अर्थ है “विचारों की नदी”। यह पुस्तक अपर पुलिस महानिदेशक और साहित्यकार मुथा अशोक जैन द्वारा लिखी गई है, जिसमें उन्होंने अपने विचारों और अनुभवों को साझा किया है। पुस्तक का नाम “River of Thought” इस बात का प्रतीक है कि विचारों की तरह ही नदी भी बहती रहती है, कभी नहीं रुकती। यह पुस्तक संभवतः आत्मकथात्मक या विचारों का संग्रह है, जिसमें लेखक ने अपने जीवन के अनुभवों और विचारों को प्रस्तुत किया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….