लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में चल रहे दो दिवसीय एलुमनाई मीट का दूसरा और अंतिम दिन गतिविधियों भरा रहा| प्रातः 9:30 बजे विश्वविद्यालय के शहीद बन्धु सिंह स्टेडियम में विश्वविद्यालय के पुरातन छात्रों के मध्य मैत्री मैच का आयोजन कराया गया। मैत्री क्रिकेट मैच में टॉस जीत कर पहले 1975 बैच के छात्रों ने पहले बल्लेबाजी की जिसमें गुरमीत सिंह जी द्वारा सर्वाधिक 35 रन बनाया गया ओर 1975 बैच का कुल स्कोर 68 रन रहा। जवाब में 2000 बैच के छात्रों ने 8 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैंन ऑफ द मैच श्री क्षितिज मिश्रा जी रहे इन्होंने सर्वाधिक 38 रन और 2 विकेट लिया। इंजीनियर जे बी राय प्रेसिडेंट मालवीय एलुमनी एसोसिएशन द्वारा विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई ।मैच ख़त्म होने के बाद, सभी एलुमनाई अपने अपने विभागों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से मिलने गए| एलुमनाई के लिए अपने छात्र जीवन के लोगों से इतने सालों बाद फिर से मिलना एक भावनात्मक क्षण था| एलुमनाई ने अपने विभाग के वर्तमान छात्रों से मिलकर उन्हें उद्योग जगत की ज़रूरतों से परिचित कराया और उनका आह्वान किया कि वे उद्योग जगत एवं बाज़ार की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वयं को तैयार करें और लगातार अपने को परिष्कृत करते रहें| एलुमनाई ने छात्रों को पिटी पिटाई लीक पर चलने की बजाय नया सीखने, जानने, और करते रहने को प्रेरित किया| एलुमनाई ने छात्रों के कौशल में वृद्धि करने, इंटर्नशिप और उद्योग जगत से संपर्क बढ़ाने की वकालत की।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….