Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी और नेक्सटजेन पाथवेस् के बीच एम.ओ.यू हस्ताक्षरित

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने शनिवार को नेक्सटजेन पाथवेस् कंपनी के साथ एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर अशोका इंस्टीट्यूट के चेयरमैन इ. अंकित मौर्या और नेक्सटजेन पाथवेस् के सीईओ नरेंद्र दिवेदी ने समझौता दस्तावेजों का आदान-प्रदान कर सहयोग की नई पहल को औपचारिक रूप दिया। एम.ओ.यू के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इ. अंकित मौर्या ने बताया कि नैक के निर्देशानुसार संस्थान में स्थापित फाउंडेशन फॉर इनक्यूबेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप तथा इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह साझेदारी की गई है। उन्होंने कहा कि नेक्सटजेन पाथवेस् मानव संसाधन विकास, विशेषज्ञ प्रशिक्षण, कार्यस्थल संस्कृति के संवर्धन और संगठन में निर्बाध अनुपालन सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में संस्थान को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा। इससे छात्रों व स्टाफ को उन्नत कौशलों के विकास के साथ-साथ उद्योग आधारित प्रशिक्षण के नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव, डॉ. राजेन्द्र तिवारी, इ. सज्जाद अली, असिस्टेंट प्रो. एस.एन. सिंह और इनक्यूबेशन प्रभारी सौरभ मौर्या सहित अन्य शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह बनें भारतीय सेना में अधिकारी

लखनऊ! 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य …