Breaking News

पीजी कालेज गाजीपुर में विषम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू

ग़ाज़ीपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं गाजीपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन पीजी कालेज परीक्षा केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षाएं शांतिपूर्वक संपन्न हुईं।पीजी कालेज के प्राचार्य  और केंद्र अध्यक्ष प्रो. डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने स्वयं परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी की गई है। प्रत्येक कक्ष में ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग(सघन जांच) के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।पहले दिन दो पालियों में परीक्षाएं हुईं। प्रथम पाली (11:00 से 1:00 बजे) में उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 3 छात्र में से 1 उपस्थित रहा। द्वितीय पाली (2:00 से 4:00 बजे) में बीए पांचवे सेमेस्टर संस्कृत (18), एमएससी केमिस्ट्री (28), एमएससी गणित (47) सहित कुल 96 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 93 उपस्थित रहे तथा 3 अनुपस्थित रहे।परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रही।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …