गाजीपुर। 72 वां न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता नगसर का आज से भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ अशोक कुमार गौतम और विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय ने किया। इस दौरान नगसर न्याय पंचायत के तहत आने वाले दस विद्यालयों के करीब 500 छात्र- छात्राओं पीएम श्री कम्पोजीट विद्यालय नगसर नेवाजुराय के प्रांगण में प्रतिभाग किया।आयोजित इस बाल क्रीडा के पहले दिन कुल 60 प्रतिभागियों को सफल घोषित किया गया,इस दौरान मुख्य अतिथि बीईओ अशोक कुमार गौतम ने सफल प्रतिभागियों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।इस बाल क्रीडा प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक संजय राय एवं विशिष्ट बीटीसी ब्लाक अध्यक्ष सुधाकर सिंह ने फीता काट कर खेल का शुभारंभ किया।पहले दिन कब्बडी में प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में बहादुरपुर प्रथम और नगसर नेवाजुराय द्वितीय ,बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक के नगसर प्रथम और बेमुआं द्वितीय, बालक वर्ग में नगसर प्रथम,बेमुआं द्वितीय। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग के 50 मीटर में पियुष गगरन प्रथम ,बालिका वर्ग मे सालू यादव गगरन प्रथम और नंदिनी नगसर द्वितीय,बालक वर्ग के 100 मीटर प्राथमिक दौड़ में रतन गगरन प्रथम, मुकेश पियजुआं द्वितीय, उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड मे प्रीति प्रथम गगरन, महिमा नगसर द्वितीय,उच्च प्राथमिक बालक वर्ग मे 100 मीटर दौड़ में बिट्टू नगसर प्रथम, राहुल बेमुआं द्वितीय स्थान पर रहे। मन जबकि 100 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में अर्चना प्रथम नगसर और सुप्रिया बेमुआं द्वितीय ,बालक वर्ग में विशाल नगसर प्रथम और अमीत कुमार बेमुआं द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने प्रतिभा का डंका बजाया,इसी तरह अन्य खेल भी आयोजित हुए।जिसमें प्रतिभागियों ने अपने दमखम दिखाए।इस अवसर पर संत कुमार गुप्ता, रमेश सिंह,ए आर पी अजय दुबे, शिवानंद,जावेद, रितिका राय, रामेंद्र राय, राजकुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक राय , रामविलास,अजय राम, रामाश्रय प्रियदर्शी, राकेश मौर्या आदि शिक्षक और गणमान्य मौजूद रहे,संचालन सुधाकर सिंह ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….