Breaking News

गाजीपुर: अनुदान पर कृषि यंत्र के लिए 21 नवंबर को निकलेगी लॉटरी

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक ने बताया है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यिू योजना एवं सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा दिनांक 21.11.2025 को अपराह्न 01.00 बजे से विकास भवन सभागार में ई- लाटरी प्रक्रिया का आयोजन किया गया है। लाभार्थियों के चयन के उपरान्त निर्धारित समय के अन्तर्गत निर्धारित मानक के यंत्रों को upyantratracking.in  पर पंजीकृत यंत्र निर्माताओं में से किसी से भी क्रय करनें की स्वतंत्रता होगी तथा क्रय यंत्र की 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान लाभार्थी कृषक को स्वयं अथवा अपने रक्त सम्बन्धी के बैंक खाते से हस्तानान्तरित कराना अनिवार्य होगा। कृषि यंत्र क्रय कर बिल पोर्टल पर अपलोड नही करने की दशा में टोकन मनी/जमानत धनराशि जब्त कर ली जायेगी तथा पोर्टल पर चयनित सूची से लाभार्थी का नाम स्वतः डिलीट हो जायेगा एवं उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से क्रमानुसार नये लाभार्थी का चयन पोर्टल द्वारा स्वतः कर लिया जायेगा। ई-लाटरी में लाभार्थी के चयन होने अथवा प्रतिक्षा सूची से उनका नाम लिये जाने पर उनके मोबाईल पर स्वतः सूचना प्रेषित हो जायेगी। बुकिंग कराने वाल सभी कृषक बन्धु कृपया उक्त ई- लाटरी में प्रतिभाग करनें का कष्ट करें जिससे समूची प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पादित कराना सम्भव हो सके।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …