लखनऊ। विश्व की प्रतिष्ठित रैंकिंग एजेंसी टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) ने आज वैश्विक इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग (ISR) 2026 की घोषणा की। इस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों में से मात्र मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को शामिल किया गया है। एम एम एम यू टी ने न केवल राज्य में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया है। इस रैंकिंग में एम एम एम यू टी की प्रमुख उपलब्धियाँ निम्न हैं: –
- एम एम एम यू टी ने उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पहला स्थान महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली को मिला।
- उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में एम एम एम यू टी को सातवाँ स्थान। पूरे उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में MMMUT ने 7वाँ स्थान हासिल किया है।
- विश्व स्तर पर MMMUT को 501–600 रैंक बैंड में स्थान मिला है।
- रैंकिंग के तीनों मानकों पर बेहतरीन प्रदर्शन
इनपुट मानक: 19.8
प्रोसेस मानक: 58.3 (उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक)
आउटपुट मानक: 36.3 (उत्तर प्रदेश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर)
कुल स्कोर: 33.4–37.6
विशेषकर प्रोसेस मानक बिंदु में 58.3 अंक प्राप्त कर एम एम एम यू टी ने उत्तर प्रदेश के सभी संस्थानों को पीछे छोड़ते हुए यह साबित किया है कि अंतरानुशासनिक (इंटरडिसिप्लिनरी) अनुसंधान के लिए संस्थागत सहयोग, प्रशासनिक समर्थन, भौतिक सुविधाएँ और करियर प्रमोशन नीतियाँ यहाँ अत्यंत मजबूत हैं।विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो जे पी सैनी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह रैंकिंग हमारे संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अंतरानुशासनिक अनुसंधान आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और एम एम एम यू टी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में विश्व के शीर्ष अंतरानुशासनिक विज्ञान संस्थानों में स्थान बनाना है।”
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….