Breaking News

गाजीपुर: सेवानिवृत्त सीनियर प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर रामनारायण सिंह का पैतृक गांव बरहपुर में हुआ भव्य स्वागत

गाज़ीपुर। बरहपुर गांव में गुरुवार की शाम सम्मान और स्नेह का भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब गांव के जमींदार एवं भूतपूर्व प्रधान स्वर्गीय उपेन्द्र नारायण सिंह उर्फ गांधी सिंह के पुत्र रामनारायण सिंह अपने पैतृक निवास पहुँचे। पुलिस मुख्यालय लखनऊ में सीनियर प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पद से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए श्री सिंह का ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन पर उनके सहपाठी एवं ओएनजीसी मुंबई के मैकेनिकल विभाग के महाप्रबंधक (रिटायर्ड) मसूद अख्तर ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर तथा माल्यार्पण कर विशेष रूप से सम्मानित किया। दोनों के बीच वर्षों पुरानी मित्रता का यह पुनर्मिलन गांव में चर्चा का विषय बन गया। रामनारायण सिंह अक्टूबर माह में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवा काल के दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस अभियोजन दायित्वों को ईमानदारी व दक्षता के साथ निभाया। सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह और हर्ष का माहौल दिखाई दिया। रामनारायण सिंह के बड़े भाई प्रेमनारायण सिंह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जज के पद पर कार्यरत हैं, जिससे गांव के लोग स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा और प्रशासनिक सेवाओं में योगदान को लेकर गांव के लोग विशेष प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …