लखनऊ। नियंत्रक महालेखा परीक्षक, भारत सरकार के स्थापना दिवस दिनांक 16 नवंबर के उपलक्ष्य में देश भर में ‘आडिट दिवस’ मनाए जाने के क्रम में आज दिनांक 20.11.2025 को विश्वविद्यालय एवं कार्यालय महानिदेशक लेखा परीक्षा, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में ऑडिट जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को कार्यालय महानिदेशक लेखा परीक्षा, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के प्रतिनिधियों द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरकारी वित्त और व्यय के ऑडिट के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही, और सुशासन सुनिश्चित करने, सार्वजनिक प्रशासन में ऑडिट की भूमिका और महत्व को उजागर करना, तथा राष्ट्र निर्माण एवं वित्तीय अनुशासन में ऑडिट का महत्व आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया और छात्रों को सुशासन और जवाबदेही में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी, वित्त नियंत्रक विनय कुमार राय, उप कुलसचिव डॉ देवेंद्र कुमार गोस्वामी, ऑडिटर श्री आर एन त्रिपाठी भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया और वक्ताओं से जवाबदेही एवं पारदर्शिता के विषय में प्रश्न किए।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….