Breaking News

गाजीपुर: मुलायम सिंह की जयंती पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि- बोले विधायक वीरेंद्र यादव- व्‍यवस्‍था परिवर्तन के लिए संघर्ष करते रहे नेताजी

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में नेता जी श्रृद्धेय मुलायम सिंह जी की जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश के लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करने के साथ साथ अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता रामपुर सांसद इमाम मोहीबुल्ला नदवी ने नेता जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए  कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एस आई आर कार्यक्रम से सजग रहने की जरूरत है,और कहा गरीबों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को मतदाता सूची से बाहर करने की हो रही है साजिश। भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं की ताकत को कमजोर कर रही है जिसके चलते लगातार लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। उन्होंने नेता जी को सर्वसमाज का नेता और समाजवादी आंदोलन का मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि नेता जी लोकनायक जयप्रकाश नारायण और डॉ लोहिया के बाद समाजवादी विचारधारा के सबसे बड़े पैरोकार थे।वह सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र के प्रबल समर्थक और सजग प्रहरी थे। पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने नेता जी को नमन कर  फूलन देवी और बाबरी मस्जिद का जिक्र किया और सामाजिक न्याय के लिए नेता जी के संघर्ष को याद करते हुए कहा  कि जिस फूलन देवी को जिस समाज ने नंगा कर घुमाया और उसके साथ बलात्कार किया तब नेता जी  ने उन्हें सम्मान दिलाया और दो बार सांसद बनाया और जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराई जा रही थी तब मुलायम सिंह यादव ने कानून  और संविधान की रक्षा के लिए उन पर गोली चलवाई। उन्होंने कहा कि नेता जी हमेशा इस देश और प्रदेश के कमजोर तबके के साथ खड़े थे और अवसर मिलने पर उनके हक में फैसला लेने का काम किया। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेता जी सदैव व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष रहे। नेता जी सत्ता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्षरत रहें। हमें उनके आदर्शो से प्रेरणा लेकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने नेता जी को गरीबों -पिछड़ो का मसीहा बताते हुए कहा कि नेता जी आजीवन गैरबराबरी के खिलाफ संघर्ष करते हुए समतामूलक समाज बनाने की लड़ाई लड़ते रहे।वह आजीवन गरीबों के दर्द  को बहुत करीब से महसूस करते रहे। गरीब उनके दिल में था और नेता जी गरीबों के दिल में। इस मौके पर मुख्य रूप से पुर्व पुर्व विधायक  खुर्शीद अहमद,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, संतोष यादव,ई.सुनील यादव, पुनीता सिंह खुश्बू, नितिल यादव, रणजीत यादव,शिवशंकर यादव,खेदन यादव, संतोष यादव सुशील जायसवाल,रामयश यादव,शौर्या सिंह,विभा पाल, तहसीन अहमद, राजेन्द्र यादव,अमित ठाकुर, सुभाष यादव उर्फ गुड्डू यादव,अभिषेक कुशवाहा, आत्मा यादव,राजेश यादव,प्रो.शिवप्रकाश यादव, नागेंद्र यादव,शेर अली रा इन,कमला यादव, अंजनी यादव गौरव, आदि मौजूद थे।। गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …