Breaking News

गाजीपुर: नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद में दो दिसंबर को आयोजित होगा खेलकूद प्रतियोगिता, रजिस्‍ट्रेशन शुरु  

गाजीपुर। उपजिलाधिकारी कासिमाबाद ने बताया है कि जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आहूत बैठक दिनांक 13 अक्टूबर, 2025 एवं जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द0 अधिकारी द्वारा विधानसभा स्तर पर सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्ग की विधायक खेल स्पर्धा कराने का निर्देश प्राप्त है। जिसमें विधानसभा स्तर पर बालक/पुरुष एवं बालिका/महिला की एथलेटिक्स, कुश्ती, वालीबॉल, कबड्डी, फुटबाल, क्रिकेट, खो-खो एवं हॉकी की प्रतियोगिताएं सम्पन्न कराई जाएगी। विधानसभा जहूराबाद के इच्छुक खिलाड़ी, विधानसभा के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी एवं युवक/महिला मंगल दल के समस्त खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 02 एवं 03 दिसम्बर, 2025 को स्थान नेशनल इण्टर कॉलेज कासिमाबाद में सम्पन्न कराया जाना है। प्रतिभागी विधासभा क्षेत्र जहूराबाद का निवासी होना अनिवार्य है तथा खिलाडी युवा साथी पोर्टल पर पंजीकृत करते हुए खेल विवरण की कॉपी एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जहूराबाद को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। नोट- खिलाड़ियों के पंजीकरण हेतु पोर्टल https:www/yuvasathi.in/sports-registration,  मु० वकार खान क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी, विधानसमा जहूराबाद, मो०. -9129794935 पर सम्पर्क कर सकते है।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …