Breaking News

गाजीपुर: पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस झण्‍डा दिवस

गाजीपुर। पुलिस बलों के अप्रतिम शौर्य एवं अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक ‘‘पुलिस झण्डा दिवस’’ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी गयी। बाद ध्वजारोहण शांति स्थापना हेतु सतत सक्रिय गाजीपुर पुलिस के समस्त अधि0/जवानों को पुलिस झण्डा दिवस की अनन्त  शुभकामनाएं देते हुये पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान, पीजी कालेज के प्राचार्य एवं काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार ने किया मतदान

गाजीपुर। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के …