Breaking News

पूर्वांचल में मौसम ले रहा है करवट, आज से गिरेंगे तापमान

वाराणसी। पूर्वांचल में मौसम अब पलट रहा है। पूर्वी दिशा और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा और ऊंचे बादलों से न्यूनतम तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा है। जबकि अधिकतम तापमान में मामूली कमी दर्ज की गई। यूपी के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वांचल के शहरों में पारा लुढ़कने का सिलसिला आज से शुरू होने की संभावनाएं हैं। गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, काशी सहित कई जिलों में अब तापमान नीचे गिरेगा। ऊंचे बादलों के आने से रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कानपुर में सीएसए के मौसम विज्ञान केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 95 और न्यूनतम प्रतिशत 48 रहा। उत्तर-पूर्व दिशा से 1.1 से 1.7 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। जबकि बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …