Breaking News

गाजीपुर: ”संविधान दिवस” पर पुलिस अधीक्षक ने दिलाई शपथ

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा ”संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर क्वार्टर गार्द पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गयी। एसपी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि 26 नवंबर 1949 का दिन आजाद भारत के इतिहास का बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन संविधान बनकर पूरा हुआ और उसे अपनाया गया। इसी दिन की याद में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, प्रतिसार निरीक्षक गाजीपुर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान, पीजी कालेज के प्राचार्य एवं काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार ने किया मतदान

गाजीपुर। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के …