Breaking News

गाजीपुर: दो क्षेत्राधिकारी सहित 14 निरीक्षक व उप निरीक्षकों का हुआ स्थानांतरण

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून व्‍यवस्‍था चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाने के लिए दो क्षेत्राधिकारी सहित 14 निरीक्षक व उप निरीक्षकों का स्‍थानांतरण कर दिया है। अनुभव राजर्षि को क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद शुभम वर्मा को क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, आरटीसी साइबर एएचटी चुनाव सेल कंट्रोल रुम, यूपी 112 मीडिया सेल के पद पर भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक मुहम्‍मदाबाद रामसजन नागर को प्रभारी निरीक्षक थाना जमानियां बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक जमानियां प्रमोद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक मुहम्‍मदाबाद बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक नोनहरा पवन कुमार उपाध्‍याय को प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद श्‍यामजी यादव को प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा धीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी न्‍यायिक समन सेल बनाया गया है। एएचटी संतोष कुमार पाठक को थानाध्‍यक्ष नोनहरा बनाया गया है। प्रभारी चौकी अटवा मोड़ एसआई अजय कुमार यादव को थानाध्‍यक्ष बिरनो बनाया गया है। थानाध्‍यक्ष बिरनो बालेंद्र कुमार पीआरओ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी चौकी मकदुमपुर अविनाश मणि त्रिपाठी प्रभारी चौकी अटवा मोड़, पुलिस लाइन से मनोज कुमार सिंह को प्रभारी चौकी मकदुमपुर, चौकी प्रभारी हुरमुजपुर मनोज कुमार मिश्र प्रभारी चौकी देवैथा, पुलिस लाइन से रविंद्र कुमार गोड़ को प्रभारी चौकी हुरमुजपुर, मीडिया सेल संजय कुमार सिंह को थाना एएचटी, प्रापर्टी सीजर सेल सुमित बलियान को प्रभारी सर्विलांस के पद पर भेजा गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

सत्‍यदेव लॉ कालेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

गाजीपुर। सत्यदेव लॉ कॉलेज के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम …