Breaking News

पुलिस लाइन गाजीपुर ग्राउंड में हाई फ्लड लाइट का एमएलसी चंचल सिंह ने किया लोकार्पण, अब रात में भी होंगे खेलकूद प्रतियोगिता  

गाजीपुर। पुलिस लाइन में स्थित क्रिकेट ग्राउंड में लगे उच्‍च क्षमता वाली फ्लड लाइट का लोकार्पण एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने किया। यह उच्‍च क्षमता वाली फ्लड लाइट क्रिटिकल्‍स ग्रैप्‍स व विधायक निधि से लगभग 30 लाख 38 हजार रुपये की लागत से लगी है। पुलिस लाइन में एमएलसी विशाल सिंह चंचल का स्‍वागत पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने किया। कार्यक्रम का सम्‍बोधित करते हुए एमएलसी चंचल सिंह ने कहा कि पुलिस लाइन के खेल मैदान में अब रात में भी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हो सकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों के शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य तथा टीम वर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से निर्मित यह मैदान महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होने कहा कि खेल न केवल तनाव को कम करते हैं बल्कि अनुशासन, समन्‍वय आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि यह क्रिकेट का मैदान जनपद के खेलकूद के क्षेत्र में मील का पत्‍थर साबित होगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, हिमांशु सिंह, प्रदीप पाठक, आदि गणमान्‍य लोग मौजूद थे।

 

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …