Breaking News

गाजीपुर: राष्‍ट्रीय जागरुकता रैली को जनपद न्‍यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी, बोले- लोक अदालत का नारा है, ना कोई चिंता, ना कोई हारा

गाजीपुर। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 दिसंबर 2025 के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद न्यायालय गाज़ीपुर द्वारा एक जागरूकता रैली को जनपद न्यायाधीश द्वारा हरी झंडी दिखाकर जनपद न्यायालय के गेट सं0-01 से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,  अपर जिला सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर, विजय कुमार व समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, पुलिसकर्मी, न्यायालय कर्मी तथा अन्य लोग उपस्थित हुए। रैली के द्वारा आमजनमा को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया गया सबके लिए न्याय चले, निर्धन से मिलने। लोक अदालत का है नारा ना कोई चिंता, ना कोई हारा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य आम जनता को सरल, सुलभ और निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराए।

Image 1

Check Also

ESICON 2026 में बीएचयू के डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने मोटापे पर वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान, वाराणसी के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर …