Breaking News

गाजीपुर: अमेठी एक्स्पोज़र विज़िट के लिए बरहपुर ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ‘सबलू’ का चयन

गाज़ीपुर। अमेठी पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय अमेठी एक्स्पोज़र विज़िट (8–9 दिसंबर) के लिए बरहपुर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ‘सबलू’ का चयन किया गया है। पंचायती राज विभाग के निदेशक राजेश कुमार त्यागी द्वारा प्रदेश के 19 जिलों से 8-8 ग्राम प्रधानों को इस विज़िट में प्रतिभाग हेतु आमंत्रित किया गया है। चयनित प्रधानों को अमेठी के विकसित गांवों का भ्रमण कराया जाएगा, जहाँ उन्हें नवीन तकनीकों, प्रशासनिक तौर–तरीकों एवं विकास मॉडल की जानकारी दी जाएगी। बरहपुर गांव के प्रधान विजय कुमार सिंह ‘सबलू’ का इस सूची में शामिल होना जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। यह जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक सिंह कुश ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …