गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, शाखा गाजीपुर का वार्षिक निर्वाचन सत्र 2025-26 रविवार को अंधऊ स्थित संगठन भवन कार्यालय में शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में सदस्यों ने ई० मिथिलेश यादव को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुनकर नेतृत्व की कमान सौंपी। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी निर्विरोध रूप से पदाधिकारियों का चयन किया गया—
जनपद सचिव – इंद्रजीत कुमार
जनपद उपाध्यक्ष – शैलेन्द्र ओझा
संगठन सचिव – आशीष कुमार यादव
वित्त सचिव – सहेंद्र कुमार
लेखा निरीक्षक – आशीष कुमार
मंडल अध्यक्ष – तपस कुमार
मंडल सचिव – रवि राव
निर्वाचन अधिकारी ई० रोहित कुमार ने बताया कि इस बार का चुनाव पूरी पारदर्शिता और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी पदाधिकारी बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से चुने गए, जो संगठन की एकजुटता और सशक्त कार्यशैली का परिचायक है।चुनाव प्रक्रिया में सहयोग हेतु ई० पंकज कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी, भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नए पदाधिकारियों के चयन से संगठन के भीतर नई ऊर्जा और बेहतर कार्यसंस्कृति को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….