Breaking News

सत्यदेव नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को गाजीपुर मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने दिलाई शपथ

गाजीपुर। सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाधिपुरम बोरसिया फदनपुर गाजीपुर के सभागार में आज लैंप लाइटिंग ओथ टेकिंग सेरिमनी की फ्रेशर पार्टी 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं स्वागत गीत तथा सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ  महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा  उप प्राचार्य प्रोफेसर डॉ नीरज पांडे, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शिवेंद्र दत्त शुक्ला तथा सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ सानंद सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम  के प्रारंभिक क्रम में सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रोफेसर सानंद सिंह ने सभी अतिथिगण का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम  रोग से ग्रसित मरीज की सेवा कर अपने जीवन को सफल बनाते हैं ।उन्होंने मदर टेरेसा का वर्णन करते हुए कहा कि इस महिला ने अपना पूरा जीवन असहाय लाचार लोगों की सेवा में लगा दिया। नर्स का कार्य न केवल अपनी सेवा देना बल्कि मरीजों के साथ अपनी संवेदना एवं समर्पण को दिखाता है। हमें निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य एवं दायित्वों को निभाना चाहिए। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सत्यदेव नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राज कुमार त्यागी ने कहा कि नर्स इस ए हार्ट डॉक्टर ईज माइंड नुर्स और्  डॉक्टर दोनो का सेवा समर्पण सराहनीय होता है। हमे किसी व्यक्ति की सेवा समर्पण भाव  दिल से करनी चाहिए। इस कार्यक्रम का संचालन रानू सविता एवं सुनीता राय  काजल यादव ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्यदेव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार सिंह निदेशक अमित कुमार रघुवंशी छात्र कल्याण अधिकारी डॉक्टर कृपा शंकर सिंह पॉलिटेक्निक के प्राचार्य दिनेश यादव सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी  फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर तेज प्रताप सिंह एवं समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण आदि उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …