Breaking News

गाजीपुर: भाजपा जिला कार्यालय पर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर को दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर। बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के 69 वें महापरिनिर्वाण दिवस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ओमप्रश्रकाश राय के नेतृत्व में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर समाज के कमजोर, असंगठित और वंचितों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग के अधिकारों और समानता के लिए जो योगदान दिया उसके लिए वो हमेशा याद किये जाते रहेंगे।और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में उनके जीवन से जुड़े स्थानो को पंचतिर्थ के रूप में विकसित और जागृत कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के उत्थान और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित रूप से काम किया लेकिन पूर्व की सरकारो ने उनके सम्मान के प्रति कभी ध्यान नहीं दिया।लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब के सम्मान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिनमें स्मारक निर्माण, उनकी विरासत को संजोने की पहल शामिल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर बाबा साहब के सम्मान में नारे लगाए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अवधेश राजभर, प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, जितेन्द्र नाथ पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, गोपाल राय, गर्वजीत सिंह, मुरली कुशवाहा,प्रमोद राय सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …