वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिये गाड़ी संख्या 02559/02560 बनारस- आनन्द विहार टर्मिनल्स -बनारस विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 02559 बनारस- आनन्द विहार टर्मिनल्स 07 दिसम्बर 2025 रविवार को बनारस से तथा गाड़ी संख्या 02560 आनन्द विहार टर्मिनल्स -बनारस 08 दिसम्बर 2025 सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनल्स से 01 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। गाड़ी संख्या 02559 बनारस – आनन्द विहार टर्मिनल्स 07 दिसम्बर 2025 रविवार को बनारस से रात 20:15 बजे प्रस्थान कर ज्ञानपुर रोड से 21:28 बजे, प्रयागराज जं से 23:20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोविन्दपुरी से 02:20 बजे, गाजियाबाद से 09.45 बजे प्रस्थान के 10.30 बजे आनन्द विहार टर्मिनल्स पहुँचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 02560 आनन्द विहार टर्मिनल्स-बनारस 08 दिसम्बर 2025 को सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनल्स से 12.20 बजे प्रस्थान कर, गाजियाबाद से 12.55 बजे, गोविन्दपुरी से 20.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज जं से 01.35 बजे, ज्ञानपुर रोड से 02.55 बजे प्रस्थान कर 04.15 बजे बनारस पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 ,वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 02, शयनयान श्रेणी के 05, सामान्य श्रेणी के 04 एस.एल.आर. डी के 01 , जनरेटर सह लैगेज यान के 01 कोचों सहित कुल 21 LHB कोच लगाये जायेंगे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….