गाजीपुर। गाजीपुर में चल रही वाराणसी जोन की 26वीं अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 जिसका आयोजन दिनांक 01.12.2025 से 06.12.2025 तक पुलिस लाइन्स गाजीपुर के नवनिर्मित क्रिकेट ग्राउण्ड़ गाजीपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 10 जनपद – गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही व चंदौली, की टीमों ने हिस्सा लिया था। नेतृत्व – पूरी प्रतियोगिता के दौरान जनपदीय पुलिस व उच्चाधिकारियों के कुशल नेतृत्व में सभी जनपदो के खिलाडियों ने बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया। खिताबी मुकाबला – फाइनल मैच जनपद गाजीपुर पुलिस व बलिया पुलिस टीम के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर गाजीपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डीएम गाजीपुर अविनाश कुमार के 35 गेंद पर 46 रन ,टीम कप्तान संजय यादव के 52 रन, कलीम अख्तर 34 रन, विवेक कुमार 30 रन, ओमप्रकाश 25 रन व एसपी गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा के नाबाद 01 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 04 विकेट खोकर 217 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी करते हुए बलिया की तरफ से दिनेश कुमार, संजीय यादव व उधम सिंह ने 01-01 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया की टीम 20 ओवर में 08 विकेट खोकर 138 रन ही बना सकी। जिसमें रमेश चन्द्र यादव ने 27, रोहित यादव ने 20 व कप्तान बलिया टीम प्रदीप कुमार ने 16 रन बनाए। गेदबाजी करते हुए गाजीपुर की तरफ से बलबीर सिंह ने 02 विकेट, एसपी गाजीपुर डॉ0 ईरज राजा ने 01 व कप्तान संजय यादव ने 01 विकेट चटकाए। इस बेहद ही रोमांचक मुकाबले में गाजीपुर नें बलिया को 79 रनों से पराजित किया। इस पूरे टूर्नामेंट में गाजीपुर की टीम अजेय रही। इस जीत के साथ जनपद गाजीपुर की टीम ने 26वीं अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 चल बैजन्ती/शील्ड अपने नाम की तथा जनपद बलिया की टीम उपविजेता रही। इस मैच के मैन ऑफ द मैच डीएम गाजीपुर श्री अविनाश कुमार रहे तथा पूरे टूर्नामेंन्ट में सबसे अधिक 265 रन व 02 हासिल कर कलीम अख्तर मैन ऑफ द सिरीज रहे व बेस्ट बैट्समैन 219 रन बना कर विवेक यादव व गाजीपुर की तरफ से 12 विकेट हासिल कर बलबीर ने बेस्ट बॉलर का खिताब जीता। इस मैच की समाप्ति के साथ 26वीं अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 का समापन हुआ। समापन सेरोमनी में सभी टीमों ने मार्च-पास्ट किया। मार्च-पास्ट के बाद श्रीमान एडीजी जोन वाराणसी महोदय ने प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी खिलाडियों के खेल की प्रशंसा करते हुए सभी टीमों को आशीर्वचन दिया तथा इसके साथ ही 26वीं अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2025 के समापन की घोषणा की। इस बड़ी जीत के लिए महोदय ने गाजीपुर की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह और आपसी तालमेल के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह जीत गाजीपुर पुलिस की एकजुटता और खेल भावना को दर्शाती है। इस मौके पर जिलाधिकारी गाजीपुर, जिला जज गाजीपुर, अपर जिलाधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व पत्रकार बन्धु भी उपस्थित रहे।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….