Breaking News

गाजीपुर: युवक ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। सादात ब्लाक के ग्राम बेंवदा निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र चौहान पुत्र यदुनंदन चौहान ने शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दिया। उसका शव रविवार की सुबह गांव के सैय्यद बाबा मजार के पास स्थित बगीचे में नीम के पेड़ पर गमछा के सहारे फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बहरियाबाद पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक दो भाई बहन था। उसके बहन की शादी हो चुकी है, जबकि मृतक की अभी शादी नहीं हुई थी। पिता यदुनंदन चौहान बाहर किसी प्राइवेट कम्पनी में इलेक्ट्रिक मैकेनिक का काम करते हैं। मृतक घर पर अपनी माता के साथ अकेले रहता था। बहरियाबाद थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …