Breaking News

जौनपुर: चाइनीज मांझा से शिक्षक का कटा गला, मौत

जौनपुर। शहर के सद्भावना पुल पर चाइनीज मांझा से शिक्षक का गला कट गया। सड़क पर तड़पता हुआ देख स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह बृहस्पतिवार की सुबह अपनी बेटी को स्कूटी से छोड़कर लौट रहे थे। अंबेडकर नगर निवासी विष्णु दत्त तिवारी उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उमरपुर सरस्वती नगर में आवास बनाकर रहते हैं। उनके बेटे संदीप त्रिपाठी (45) फतेहगंज स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। बृहस्पतिवार की सुबह अपनी बेटी मन्नत (05) को छोड़ने के लिए स्कूटी से स्कूल गए। बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद वह वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान सद्दभावना पुल के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मांझे से उनका गला रेत गया। आसपास के लोग एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …