वाराणसी। स्काई सोशल ने कनाडा के उच्चायोग के सहयोग से कनाडा स्थानीय पहल कोष के अंतर्गत कैथी के कृष्ण सुदामा इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलेज,कैथी में ‘अनम्यूट’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 70 से अधिक युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और डिजिटल साक्षरता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता साक्षरता, वित्तीय साक्षरता तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम में सम्मानित वक्ता प्रोफेसर बीना सिंह, डॉ. विनीता चंद्रा, हेड कांस्टेबल विराट सिंह, साइबर टीम के रोहित तथा प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ ने डिजिटल सुरक्षा, जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार तथा युवा सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।अनम्यूट कार्यक्रम के प्रमुख विक्रम सिंह ने कहा कि यह पहल युवाओं को आत्मविश्वासी, सक्षम और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले दिनों में प्रशिक्षक विक्रम सिंह और प्रतिष्ठा अरोड़ा युवाओं को नेतृत्व कला और प्रशिक्षण कौशल प्रदान करेंगे।कनाडा स्थानीय पहल कोष ने इसे समुदाय आधारित विकास, लैंगिक समानता और सहभागिता को बढ़ावा देने वाला प्रभावी प्रयास बताते हुए अपना समर्थन व्यक्त किया। अनम्यूट कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर युवा अपने साथ-साथ पूरे समुदाय का भविष्य बदलने की क्षमता रखते हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….