Breaking News

श्री काशी विश्वनाथ धाम नवीनीकरण के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धाम में हुई भव्य सजावट

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम नवीनीकरण के चौथी वर्ष्गांठ 13 दिसम्बर 2025 को पूर्ण हो रही हैं। इस पावन अवसर पर 13 एवं 14 दिसम्बर को विविध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धाम को इस उत्सव हेतु भव्य रूप से सजाया गया है। परिसर में प्रकाश अलंकरण, पुष्प सज्जा तथा श्रद्धालुओं की सुगमता के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। दोनों दिनों में भक्तों के लिए भजन-गायन, वैदिक मंत्रोच्चार,सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा दिव्य दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी। परियोजना के चार वर्ष पूर्ण होने पर यह आयोजन काशी की प्राचीन परम्परा, आस्था तथा नवनिर्माण की भावना का प्रतीक होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …