Breaking News

बलिया: गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के वंशी पैलेस मोहल्ला में शनिवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने राहुल यादव (25) को गोली मार दी। वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता बच्चा यादव की तहरीर पर पुलिस ने रोबिन सिंह, पवन कुमार, रोहित कुमार व राज पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई। रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि राहुल शाम को घर के बाहर खड़ा उसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे बातचीत के दौरान कहासुनी होने लगी। बाइक सवार युवकों ने राहुल को सीने में गोली मारकर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल पर मारपीट व विवाद के कई प्रथमिकी दर्ज है संभावना जताई जा रही है कि पुराने विवाद में ही किसी रंजिशवश युवक पर जानलेवा हमला किया। गैंग 221715 से जुड़ा सदस्य बताया जा रहा है। गोली चलने की सूचना पर उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला तत्काल मौके पर पहुंच जांच में जुट गए। परिजन इलाज के लिए मऊ लेकर गए, जहां से वाराणसी को रेफर कर दिया, वाराणसी में मौत हो गई।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …