Breaking News

पंकज चौधरी बनें यूपी भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष, कहा- आदेश नही- समस्‍याओ का करूंगा समाधान

लखनऊ। सात बार के सांसद पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नये अध्यक्ष बन गए हैं। लखनऊ में आयोजित निर्वाचन समारोह में भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई। इस अवसर पर आयोजित निर्वाचन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, यूपी सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रदेश भर के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर अपने संबोधन में पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि मैं अध्यक्ष के रूप में कार्यकर्ताओं की बात सुनुंगा और उनकी समस्याओं का समाधान करूंगा। मेरे लिए नेतृत्व का मतलब सिर्फ आदेश देना नहीं है बल्कि सभी की बातों को सुनना और उनकी समस्याओं का हरसंभव समाधान करने का प्रयास करना मेरी जिम्मेदारी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हम पूरी ताकत से जुटेंगे और एक बार फिर उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …