Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पुनर‌प्रतिबिंबन पर आयोजित हुआ अंर्तराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन

लखनऊ। 12 एवं 13 दिसंबर 2025 को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के आर्यभट्ट सभागार में विषय “भारतीय ज्ञान परंपरा : साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पुनर‌प्रतिबिंबन” पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग और भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर तथा राजकीय बालिका महाविद्यालय, कोटा खुर्द, हिमाचल प्रदेश एवं अचीवर्स फाउंडेशन फॉर इंग्लिश स्टडीज के संयुक्त तत्वाधान में हुआ।सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में डॉ. सुधीर नारायण सिंह, विभागाध्यक्ष मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग ने स्वागत वक्तव्य दिया तथा डॉ. मिलिंद राज आनंद विभागाध्यक्ष, भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग ने सम्मेलन के विषय एवं रूपरेखा से परिचित कराया। सम्मेलन के मुख्य संरक्षक प्रो. जे.पी. सैनी, कुलपति के आशीर्वचनों द्वारा अभिभूत हो कार्यवाहक कुलपति प्रो. जीउत सिंह, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर अध्ययन मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर, तथा संरक्षक, डॉ राजकुमार, प्राचार्य राजकीय बालिका महाविद्यालय, हिमाचल प्रदेश ने प्रतिभागियों को संबोधित किया।सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. निशि पांडे,  प्रो. एमेरिटस लखनऊ विश्वविद्यालय, अर्जुन दुबे, प्रो. एमेरिटस, मोहन मालवीय विश्वविद्यालय, प्रो. राजेश कुमार यादव एवं सुश्री निहारिका शर्मा, आईपीएस गोरखपुर ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने अनमोल विचार प्रस्तुत किये।समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. बी. के. पांडे, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रहे एवं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम सचिव डॉ रमन जासवाल ने किया।कार्यक्रम में विविध राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय शोध प्रतिभागियों ने अपने गहन शोध पत्र प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के सफल संचालन में विभाग के सभी सदस्यों का उल्लेखनीय योगदान रहा तथा यह कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक प्रासंगिकता तथा विविध पहलुओं को उजागर करते हुए विषय को स्थापित करने में सफल रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …