Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के परीक्षा भवन निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में पृथक परीक्षा भवन के निर्माण कार्य हेतु आज भूमि पूजन संपन्न हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जे पी सैनी ने पारंपरिक ढंग से मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजन हवन कर प्रक्रिया संपन्न की। इस मौके परीक्षा नियंत्रक प्रो शिव प्रकाश,कार्यवाहक कुलसचिव प्रो जय प्रकाश, अधिष्ठाता अवस्थापना प्रो ए के मिश्र, परियोजना अधिकारी डॉ स्नेहा गुप्ता, सह अधिष्ठाता डॉ मदन चंद्र मौर्य, आर डी पटेल, डॉ हरीश चंद्र सहित कार्यदायी संस्था की ओर से डॉ अशोक कुमार सहयोगी आदि मौजूद रहे।। रु. 8.63 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले इस भवन का कुल निर्मित क्षेत्रफल लगभग 12000 स्क्वायर फुट होगा। निर्माण कार्य विश्वविद्यालय अपनी बचतों से कराएगा।अभी तक विश्वविद्यालय में परीक्षा अनुभाग के लिए पृथक भवन नहीं था। विभिन्न विभागों में स्थित कमरों का प्रयोग परीक्षा अनुभाग के कार्यों के लिए किया जाता था। इससे न केवल समन्वयन में दिक्कत होती थी बल्कि जगह की कमी भी रहती थी। पिछले एक दशक में विद्यार्थियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। इसलिए एक पृथक परीक्षा भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नवीन परीक्षा भवन के सभी कक्ष, स्टोर रूम को छोड़कर, केंद्रीयकृत रूप से वातानुकूलित होंगे।।भवन में अग्निसुरक्षा संबंधी उपकरणों का प्रावधान होगा। भवन चार मंजिला होगा जिसमें लिफ्ट भी होगी। इसका निर्माण वर्तमान में स्थापित लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स के पास की खाली भूमि पर कराया जा रहा है। पूरा भवन सी सी टी वी कैमरों से लैस होगा। भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान होगा। सुरक्षा की दृष्टि से भवन की अलग चारदीवारी और गेट होगा। नवीन भवन में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय, नई उत्तरपुस्तिकाओं के लिए एक बड़ा स्टोर, पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं के लिए एक बड़ा स्टोर, परीक्षा नियंत्रक कक्ष, अन्य अधिकारियों के लिए केबिन, स्ट्रांग रूम, कंप्यूटर रूम, प्रिंटिंग रूम आदि का प्रावधान होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …